जुन्गा में खुला एसएचजी ग्राम संगठनों का कार्यालय, बंसी लाल कश्यप ने किया शुभारंभ

हिमवंती मीडिया/शिमला
भारत व प्रदेश सरकार के पीआरआई-सीबीओ कन्वर्जेंस प्रोजेक्ट के तहत जुन्गा में नारी शक्ति और नारी एकता ग्राम संगठन के कार्यालय ने शनिवार को कार्य करना आरंभ कर दिया है। जिसका शुभारंभ प्रधान ग्राम पंचायत जुन्गा बंसी लाल कश्यप ने किया। इस मौके पर केरल से आई प्रोजेक्ट की मेंटोर एवं रिसोर्स पर्सन डेजी राजू, मेंटोर सुनिता, एलआरपी प्रीति और सुमन सूद भी मौजूद रही। प्रधान बंसी लाल कश्यप ने कहा कि मशोबरा ब्लॉक में  यह पहला ग्राम संगठन का अपना कार्यालय है जिसे स्थानीय पंचायत ने निःशुल्क उपलब्ध करवाया गया है। इसके खुलने से स्वयं सहायता की महिलाओं को एक छत के निचे अपना कारोबार व बैठक इत्यादि करने की सुविधा उपलब्ध होगी। मेंटोर एवं रिसोर्स पर्सन डेजी राजू ने इस मौके पर परियोजना के तहत  महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने के लिए दी जा रही सुविधाओं बारे विस्तार से प्रकाश डाला।
कृषि सखी योगमाया शर्मा ने बताया कि इन दोनों  संगठनों के साथ विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की करीब तीन सौ महिलाएं जुड़ी हुई है। महिलाओं द्वारा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कच्चे माल पर विभिन्न उत्पाद तैयार किए जाते हैं जिन्हें प्रदेश में मनाएं जाने वाले मेलों में स्टॉल लगाकर प्रदर्शित किया जाता है। इसके अतिरिक्त महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की ऑनलाईन भी काफी डिमांड है। उन्होने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं स्वाबलंबन की ओर अग्रसर हो रही है जोकि गौरव विषय है। नारी शक्ति ग्राम संगठन की प्रधान पूनम कश्यप और नारी एकता ग्राम संगठन और क्योंथल क्लस्टर की प्रधान अनिता शर्मा ने निःशुल्क कार्यालय भवन  उपलब्ध करवाने के लिए प्रधान बंसी लाल कश्यप का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि अपना कार्यालय होने से महिलाओं को कार्य करने के लिए अच्छा वातावरण उपलब्ध होगा। कार्यक्रम में  सचिव सुनिता राणा सहित विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close