मेमोरियल आवार्ड से प्रदेश की कई विभूतियां होंगीं सम्मानित

हिमवंती मिडिया/कुल्लू(रमेश कँवर)
सहकारिता के युग पुरुष रहे ठाकुर वेदराम मेमोरियल आवार्ड से इस बार प्रदेश की पांच विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा जो विभिन्न क्षेत्रों में  सराहनीय कार्य कर रही हैं। ठाकुर वेदराम मेमोरियल आवार्ड चयन समिति ने इन अवार्डों की घोषणा कर दी है। चयन समिति के चेयरमैन रमेश ठाकुर ने घोषणा करते हुए जानकारी दी है कि इस बार प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में ठाकुर वेदराम मेमोरियल आवार्ड के लिए मनाली के बरिष्ठ पत्रकार,लेखक एवं साहित्यकार एडवोकेट छविंद्र ठाकुर का चयन हुआ है। छविंद्र ठाकुर हिंदी व अंग्रेजी के कई समाचार पत्रों में अपनी लेखनी का लोहा मनवा चुके हैं और वर्तमान में अधिवक्ता के साथ-साथ फ्री लांसर है। जबकि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के क्षेत्र में ठाकुर वेदराम मेमोरियल अवार्ड शिमला के तेजतर्रार पत्रकार रणवीर ठाकुर को दिया जा रहा है। रणवीर ठाकुर न्यूज़-18 के राज्य स्पेशल रिपोर्टर है। नई उड़ान उभरती प्रतिभा ठाकुर वेदराम अवार्ड के लिए जिला कुल्लू की खराहल घाटी की नीता राणा का चयन हुआ है। नीता राणा ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खो-खो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। नीता राणा अंर्तराष्ट्रीय खो खो खिलाड़ी हैं जो वर्ल्ड चैम्पियन भारतीय टीम की हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं लोक संस्कृति के क्षेत्र में ठाकुर वेदराम मेमोरियल अवार्ड प्रसिद्ध लोक गायिका लीला ठाकुर को दिया जा रहा है।
लीला ठाकुर सराज घाटी से तालुक रखती हैं और पारंपरिक गीतों को अपनी मधुर आवाज देकर लोक संस्कृति को जिंदा रखने में अहम भूमिका निभा रही है। वहीं समाजिक उत्थान ठाकुर वेदराम मेमोरियल अवार्ड के लिए सैंज घाटी की निशा ठाकुर का चयन हुआ है। निशा ठाकुर बीएसई नर्सिंग है और पिछले सात वर्षों से स्लम एरिया को बच्चों को पढ़ाने का बीड़ा निस्वार्थ रूप से उठाया है। मजबूर व असहाय बच्चों को उनके घर द्वार पर शिक्षा प्रदान करवाई जा रही है। यह सम्मान समारोह भुट्टिको के सभागार में पूर्व मंत्री एवं सहकारिता के शिरोमणि पुरुष सत्य प्रकाश ठाकुर के जन्मदिन अवसर पर 8 मई को आयोजित होगा। सम्मान समारोह से पहले पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह पुरस्कार हर वर्ष प्रदेश भर की विभूतियों को प्रदान किए जाते हैं। ठाकुर वेद राम मैमोरियल सोशल, कल्चरल, वैलपेयर एंड एन्वायरनमैंट सोसाईटी भुट्टि कालोनी कुल्लू हिमाचल प्रदेश द्वारा
बर्ष 2010 से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जा रहा है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी भव्य समारोह में प्रदेश भर की विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close