हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
उत्तर प्रदेशीय कल्याण समिति पांवटा साहिब की अप्रैल महीने की मासिक बैठक माह के अन्तिम रविवार को विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल केदारपुर में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष पदम् प्रकाश गर्ग द्वारा की गई। मासिक बैठक राष्ट्रगीत वंदेमातरम के साथ शुरू हुई और विगत 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर में पहलगाम में इस्लामिक आतंकियों द्वारा नाम पूछकर हिन्दुओं की हत्या की गई थी उसके लिए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई, और इस विषय पर सभी सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस घटना में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। और इस विषय में भारत सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का आपस में परिचय कराया गया। उत्तर प्रदेशीय कल्याण समिति की वर्तमान कार्यकारिणी के पुनर्गठन पर विस्तृत चर्चा हुई और अध्यक्ष जी से अनुरोध किया गया कि कार्यकारिणी में सम्मिलित जो दायित्ववान सदस्य अपनी व्यक्तिगत व्यस्तताओं के कारण समिति को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं विगत एक वर्ष की उपस्थिति को देखते हुए उनके स्थान पर अन्य सदस्यों को उत्तरदायित्व दिया जाय ताकि समिति का कार्य प्रभावी और सुचारू रूप से चलाया जा सके। उपस्थित सभी सदस्यों ने इस प्रस्ताव को ध्वनि मत से अपनी सहमति प्रदान की।
समिति के अध्यक्ष द्वारा उत्तर प्रदेशीय कल्याण समिति के सभी पुराने सदस्यों से निरन्तर संपर्क करने एवं संगठन में अधिक से अधिक नए सदस्य जोड़ने के लिए अनुरोध किया गया। इसके लिए बसन्त सैनी ने बताया कि सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के माध्यम से इस कार्य को किया जाएगा। जिसके लिए सभी सदस्यों ने सहमति व्यक्त की और अपनी ओर से सहयोग करने का आश्वासन दिया। उत्तर प्रदेशीय कल्याण समिति में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के लिए मार्च माह की मासिक बैठक में सर्व शक्ति भटनागर और किरण को उत्तरदायित्व दिया गया था। उसके विषय में चर्चा हुई और इस कार्य को करने हेतु पुनः संकल्प प्रकट किया गया। अंत में अध्यक्ष द्वारा बैठक में उपस्थित होने वाले सभी सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया गया और शांति पाठ के साथ बैठक का समापन किया गया। मासिक बैठक में पदम् प्रकाश गर्ग, देवेन्द्र कुमार चौबे, कामेश्वर सिंह चौहान, संदीप सिंह ठाकुर, बसंत सैनी, नत्थीमल वर्मा, डॉ संजीव गुप्ता, सर्वशक्ति भटनागर, दीनदयाल, रणबीर सिंह उपाध्याय, आनन्द कुमार, रमाकांत तिवारी, राजेश शर्मा, विजय पाल, राजकिशोर त्यागी आदि सदस्य उपस्थित रहे।
GIPHY App Key not set. Please check settings