हिमवंती मीडिया/शिवपुर
शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिवपुर में बैग फ्री डे मनाया गया। जिसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें मुख्य रूप से सर्वप्रथम डिजास्टर मैनेजमेंट के अंतर्गत मॉक ड्रिल करवाई गई। उसके बाद रोड सेफ्टी क्लब के इंचार्ज सुंदर राणा ने सड़क सुरक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी छात्र-छात्राओं को दी। इस संदर्भ में उन्होंने बताया कि सड़क पर दुर्घटना हो जाने पर हमें सर्वप्रथम क्या करना चाहिए तथा इस संबंध हेल्प नंबरों की जानकारी दी।
साथ ही हमें सड़क पर चलते वक्त क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए इसके बारे में भी बताया। इसके बाद हेल्थ एंड हाइजीन से संबंधित जानकारी छात्र-छात्राओं को दी गई है स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर मनीषा ठाकुर ने स्वास्थ्य से संबंधित विशेष जानकारी बच्चों को दी। उन्होंने खासकर गर्मी के मौसम में होने वाली विभिन्न बीमारियों के बारे में बताया मुख्य रूप से इस समय लू से बचाव के उपाय बताए साथ ही डेंगू जोकि इस मौसम में फैलता है। उससे कैसे बचाव किया जाए तथा लक्षण क्या होते हैं इस विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह धीमान द्वारा भी बच्चों को विभिन्न जानकारी दी गई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग से आए मनीषा ठाकुर का धन्यवाद भी किया। अंत में विभिन्न छात्राओं द्वारा कविता पाठ गायन वादन आदि क्रियाकलाप किए गए। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
GIPHY App Key not set. Please check settings