डॉ. अभिषेक जैन ने अधिकारियों को फोरलेन के कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

हिमवंती मीडिया/शिमला 

हिमाचल प्रदेश के सचिव (लोक निर्माण, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, 20-सूत्री कार्यक्रम) डॉ. अभिषेक जैन ने सम्बन्धित अधिकारियों को पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ राष्ट्रीय उच्च मार्ग 105 के फोरलेन के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। डॉ. अभिषेक जैन ने आज नालागढ़ उपमण्डल में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। डॉ. अभिषेक जैन ने कहा कि पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ राष्ट्रीय उच्च मार्ग 105 31.195 किलोमीटर लम्बे फोरलेन का निर्माण लगभग 469 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है। इस सड़क में 96 पुलिया, 15 छोटे और 04 बड़े पुल होंगे। उन्होंने कहा कि फ्लाई-ओवर और पुल जैसी बड़ी संरचनाओं के निर्माण का काम विभिन्न चरणों में है। डॉ. जैन ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को फोरलेन के निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ निर्माण कार्य में गुणवत्तायुक्त सामग्री का उपयोग करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बैठक में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा मैसर्ज पटेल इंफ्ररास्ट्रक्चर लिमिटिड के परियोजना प्रबंधन से पिंजौर से नालागढ़ तक फोरलेन निर्माण कार्य की धीमी गति से चल रहे कारणों के बारे में विचार-विमर्श कर उचित निर्देश दिए। उन्होंने इससे पूर्व राष्ट्रीय उच्च मार्ग 105 के फोरलेन निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि फोरलेन के निर्माण कार्य में देरी के कारण बी.बी.एन. में स्थापित उद्योगों को कच्चे माल की आपूर्ति और उत्पादों को बाहर भेजने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण हिमाचल की आर्थिकी पर भी विपरीत असर पड़ता है। इस अवसर पर उप-मण्डलाधिकारी नालागढ़ राजकुमार, हिमाचल प्रदेश सड़क एवं अवसंरचना निगम (एच.पी.आर.आई.डी.सी.एल.) के निदेशक पवन शर्मा, लोक निर्माण विभाग शिमला के मुख्य अभियंता अजय कपूर, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक आनन्द कुमार, उप-प्रबंधक सुमित बसंल, साइट अभियंता दिनेश पुनिया, मैसर्ज पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटिड के परियोजना प्रबंधक सतेन्द्र कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close