हिमाचली लोकगायक इंद्रजीत को ‘हिमालयन श्री अवॉर्ड’, बॉलीवुड अभिनेता रंजीत बेदी ने किया सम्मानित

हिमवंती मिडिया/कुल्लू(रमेश कँवर)
हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति को देश-विदेश तक पहुँचाने और पारंपरिक लोक गायन में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदेश के प्रसिद्ध लोकगायक इंद्रजीत को ‘हिमालयन श्री अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें बॉलीवुड अभिनेता रंजीत बेदी के करकमलों से प्रदान किया गया। इस गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन आशा किरण संस्था द्वारा किया गया। यह संस्था हर वर्ष समाज, संस्कृति और कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करती है। इस वर्ष लोकगायक इंद्रजीत को यह पुरस्कार उनके सांस्कृतिक संरक्षण, लोकधुनों की साधना और हिमाचली लोकगीतों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रदान किया गया। लोकगायक इंद्रजीत ने हिमाचल की पारंपरिक लोक धुनों, नाटियों और सांस्कृतिक गीतों को न केवल सहेजा है,बल्कि उनमें नवाचार और आधुनिक प्रस्तुति के माध्यम से उन्हें नई पहचान भी दी है।
उनके गीतों ने प्रदेश के युवाओं को अपनी संस्कृति और जड़ों से जोड़ने का काम किया है। साथ ही, इंद्रजीत ने हिमाचली संस्कृति को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुँचाकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। पुरस्कार प्राप्ति के बाद अपनी भावनाएँ साझा करते हुए इंद्रजीत ने कहा कि यह सम्मान मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है। मैंने हमेशा अपने प्रदेश की संस्कृति को संजोने और आगे बढ़ाने का प्रयास किया है। यह सम्मान मेरे प्रदेश, मेरी संस्कृति और मेरे श्रोताओं को समर्पित है। हिमाचली लोकसंगीत प्रेमियों और कलाकारों के लिए यह क्षण न केवल गौरवपूर्ण है, बल्कि एक प्रेरणा भी है कि लोकसंस्कृति को जीवित रखने और अगली पीढ़ी तक पहुँचाने के प्रयास सदैव सराहे जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close