मुख्यमंत्री ने जंगली मुर्गा कांड के बाद जनता के दुःख दर्द सुनना ही कर दिया बंद:- जयराम ठाकुर

हिमवंती मीडिया/चंबा
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय प्रचार “सुख की सरकार” का करते हैं और काम शुल्क लगाने का करते हैं। शौचालय पर शुल्क लगाने का सिलसिला अब अस्पतालों की पर्ची पर शुल्क लगाने तक पहुंच गया है। जनमंच जैसे लोकप्रिय कार्यक्रम को बंद कर कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही जनता के दुःख दर्द सुनने ही बंद कर दिये हैं। शिमला के दूरदराज कुपवी में जंगल पार्टी करने गए मुख्यमंत्री वहां जंगली मुर्गा कांड के बाद हुई फज़ीहत से शायद सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम भूल ही गए हैं। पिछले कई माह से एक भी ऐसा कार्यक्रम नहीं हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चंबा जिला के अपने दौरे के दौरान भटियात में जनसभा को संबोधित करते हुए ये तंज कसा और कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का नारा देने वाली इस सरकार के पास जन समस्याओं को सुनने का भी समय नहीं है। मुख्यमंत्री सिर्फ इसी जुगाड़ में लगे रहते हैं कि कैसे जनता पर टैक्स थोपा जाए और कैसे अपनी तिज़ोरी भरी जाए। आज हालात ये हो गए हैं कि मुख्यमंत्री को जैसे टैक्स लगाने का शौक चढ़ा हुआ है। बिजली बिल में मिल्क सेस, हमने माफ किये लेकिन इन्होंने पानी के बिल लेने शुरू किए, डीज़ल पर टैक्स, जमीन पर टैक्स बढ़ाया जा रहा है। अब तो हद ही हो गई थी कि आपके टॉयलेट पर भी टैक्स ये सरकार बसूलने जा रही थी। हमने विरोध शुरू किया तो फैसला पलटना पड़ा। अब बस में आप एक कदम ही रखेंगे तो दस रुपये आपको देने ही होंगे जबकि हमने महिलाओं को आधा किराया किया है। पांच साल हमने एक पैसा नहीं बढ़ाया।
आज ये भारत नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। कभी एक अर्थशास्त्री के राज में हम आर्थिकी के मामले में 11वें स्थान पर थे। 2014 से लेकर आज 11 वर्षों में ही हम पांचवी अर्थव्यवस्था दुनिया में बन गए हैं और जल्द तीसरे स्थान पर होंगे। जनता का विश्वास आज भाजपा के साथ है और इसी का परिणाम है कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सत्ता में लौटे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी है जो आज गुजरात में अपने अस्तित्व को बचाने के लिए मंथन कर रही है। जिन्होंने चालीस वर्षों तक देश पर राज किया आज वो ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है जिसके कभी मात्र दो सांसद थे। अटल और आडवाणी जी ने विचार की लड़ाई के लिए संघर्ष किया और आज हम लगातार तीसरी बार सत्ता में हैं। हमारी लड़ाई सत्ता के लिये नहीं रही हम सेवा के लिए आये थे। आज कांग्रेस की हालत ये हो गई है कि उनको समझ ही नहीं आ रहा है आखिरी कहाँ से शुरू करें और कैसे शुरू करें । उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वे सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए बेतुकी बातें करते हैं। कहते हैं कि भाजपा में पांच धड़े हैं लेकिन अपनी पार्टी की हालत उन्हें दिख नहीं रही है। मुख्यमंत्री हमारी पार्टी की चिंता करना छोड़ें और अपनी पार्टी पर ध्यान दें। इस मौके पर उनके साथ कांगड़ा के सांसद डॉ राजीव भारद्वाज, पूर्व विधायक विक्रम जरयाल के साथ अन्य स्थानीय नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close