हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु की नगरी पांवटा साहिब के मां यमुना घाट पर श्री हनुमान जन्मोत्सव धूम धाम के साथ मनाया जाएगा। यह जानकारी उत्तर प्रदेशीय कल्याण समिति के अध्यक्ष पदम् प्रकाश गर्ग ने दी है। उन्होंने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।
उन्होंने बताया कि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस वर्ष यह आयोजन शनिवार 12 अप्रैल को किया जाएगा और इस शुभ अवसर पर भजन संध्या का भी आयोजन होगा। उत्तर प्रदेशीय कल्याण समिति के अध्यक्ष पदम् प्रकाश गर्ग ने सभी क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया है कि इस भव्य आयोजन अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने परिवार सहित भजन संध्या का आनन्द लें और पावन यमुना घाट पर अपने हाथों से दीपक जला कर बजरंगबली श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।
GIPHY App Key not set. Please check settings