हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
किड्स पैराडाइज स्कूल में बैसाखी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल की नन्ही छात्राएं पंजाबी सूट और लड़के कुर्ता पजामा पहन कर स्कूल परिसर में पहुंचे। इस दिन की शुरुवात पूजा के साथ हुई। सर्वप्रथम स्कूल की अध्यापिका शिखा बंसल ने सभी बच्चों को बैसाखी पर्व का क्या महत्व होता है उस विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैसाखी का पर्व हर वर्ष 13 अप्रैल को मनाया जाता है।
पंजाब में इस पर्व की रौनक देखने को मिलती है। उन्होंने बताया कि यह पर्व सुख-समृद्धि व खुशियों का प्रतीक है। सिख धर्म के लोग इस दिन को नववर्ष की शुरुआत के तौर पर मनाते हैं। इस दिन को मेष संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने बताया कि बैसाखी कृषि से जुडा हुआ एक त्योहार है, जिसे पंजाब और हरियाणा में काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। सभी बच्चों ने इस मौके पर खूब डांस किया। अंत में सभी बच्चों को बिस्किट बांटे गए।
GIPHY App Key not set. Please check settings