हिमवंती मीडिया/शिमला

भाजपा द्वारा चलाए जा रहे अंबेडकर जयंती अभियान की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन वर्चुअल माध्यम से किया गया। बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ और उनके साथ बैठक में संगठन महामंत्रीमंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष राकेश डोगरा, प्रदेश टोली एवं जिला अध्यक्ष विशेष रूप में उपस्थित रहे। लाल सिंह आर्य ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जल्द ही इस अभियान को लेकर प्रदेश कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा और उसके उपरांत 13 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जाएगा और उसी दिन शाम को दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम भी रखा जाएगा। 14 अप्रैल भीमराव अंबेडकर जयंती पर अनेको कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अंबेडकर जी को पुष्पांजलि भी अर्पित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र संगठन है जो बूथ स्तर पर इस कार्यक्रम का आयोजन करता है और इस दिन भी बूथ बूथ पर इस कार्यक्रम का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि 15 से 25 अप्रैल तक जिला स्तर पर संगोष्ठियों का भी आयोजन किया जाएगा और इस अभियान के अंतर्गत अनुसूचित जाति मोर्चा एवं प्रदेश पदाधिकारीयो द्वारा घर-घर संपर्क अभियान भी चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार ने आंबेडकर के सोच के अनुरूप दलितों, आदिवासियों और ओबीसी के कल्याण के लिए काम किया है। कांग्रेस पार्टी ने गरीबी हटाओ का नारा तो दिया पर उसे नारे को लेकर कुछ नहीं किया, इसी प्रकार कांग्रेस ने अनेकों बार भीमराव अंबेडकर जी का अपमान किया।
GIPHY App Key not set. Please check settings