सुरेश कश्यप ने उठाया सैनिक रेस्ट हाउस निर्माण का मुद्दा

हिमवंती मीडिया/शिमला
भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने लोक सभा में कहा कि हिमाचल प्रदेश महान देवभूमि के साथ-साथ महान वीरभूमि भी है और पहला परमवीर चक्र मेजर सोमनाथ जो हिमाचल प्रदेश से थे उनको मिला। उन्होंने कहा कि पिछला जब कारगिल का युद्ध हुआ उसमें भी चार परमवीर चक्र हिमाचल प्रदेश को मिले, महोदया मेरे संसदीय क्षेत्र में जिला सिरमौर पोंटा साहिब में एक सैनिक रेस्ट हाउस बना जिसमें केंद्रीय सैनिक बोर्ड की मदद राशि से 2010 में उसका निर्माण कार्य किया गया।
लेकिन 1 सितंबर 2024 को प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने उसको बंद कर दिया, वो भी बिना किसी नोटिस के, जिसके कारण जो भी भूतपूर्व सैनिक या वीर नारियां हैं उनको बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कश्यप ने लोक सभा के सभापति के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री जी से आग्रह किया कि इसमें इंटरवीन करें और सैनिकों के लिए जो रेस्ट हाउस बना है उसकी सुविधा सैनिकों को जल्द निर्माण कर समर्पित करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close