हिमवंती मीडिया/चम्बा
शतरंज एसोसिएशन जिला चम्बा द्वारा राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल चम्बा में सोमवार को नवरात्रि चैकमेट अंडर- 15 रैपिड ओपन चैस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस चैंपियनशिप में कुल 23 शतरंज खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाया। इनमें सक्षम सहगल ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि दैविक द्वितीय और अयान मैहता तृतीय स्थान पर रहा। विजेता प्रतिभागियों को एसोसिएशन की ओर से स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। इसके उपरांत ओपन ब्लिट्ज चैंपियनशिप भी आयोजित की गई। जिसमें सक्षम सहगल ने पहला, ज्योतिर्मय शर्मा ने दूसरा और कार्तिक ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को क्रमश: 500, 300 और 200 रूपए नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रोफेसर प्रशांत रमन रवि ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेताओं को पुरस्कृत किया। अपने संबोधन में उन्होंने सभी प्रतिभागियों का हौसला भी बढ़ाया। उन्होंने कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं है, यह एक शक्तिशाली माध्यम है जो महत्वपूर्ण सोच, समस्या समाधान कौशल और धैर्य का विकास करता है। इस खेल से जुड़ने के बाद जहां व्यक्ति का मानसिक विकास होता है तो वहीं उसकी सोचने और समझने की शक्ति भी बढ़ती है। इसका लाभ उसे दैनिक जीवन में कहीं न कहीं जरूर मिलता है। शतरंज व्यक्ति के आईक्यू को भी बेहतर बनाता है। इस मौके पर शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संजीव सूरी ने कहा कि जिला चम्बा में इस खेल को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए। जा रहे हैं। भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस मौके पर सुशील गुप्ता, विशाल शर्मा, चंदन सहगल, अभिनव शर्मा, चंदन चौणा, नवजोत जोशी, सुधीर सहगल, जितेंद्र सहगल और जितेश शर्मा भी मौजूद रहे।
GIPHY App Key not set. Please check settings