उप-मुख्य सचेतक ने मुख्यमंत्री को प्राकृतिक खेती के उत्पाद किए भेंट

हिमवंती मीडिया/शिमला

उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्राकृतिक खेती से पैदा गए उत्पाद भेंट किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य में अनेक योजनाएं आरम्भ की हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से पैदा किए गए उत्पादों को उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य दे रही है ताकि किसान इस खेती को अपनाने के लिए आगे आएं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्की का न्यूनतम समर्थन मूल्य 40 रूपये प्रति किलोग्राम तथा गेहूं को 60 रूपये प्रति किलोग्राम किया है। डिप्टी चीफ व्हिप केवल सिंह पठानिया ने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि प्रदेश के किसान प्राकृतिक खेती को मिशन के रूप में अपना रहे हैं तथा उन्होंने इस खेती से पैदा किए गए उत्पादों को न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close