मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता की पत्नी के निधन पर जताया शोक

हिमवंती मीडिया/बद्दी(शांति गौतम) 
सोलन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेन्द्र सेठी के आवास पर पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। रेणु सेठी जी जीवनपर्यंत समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के प्रति समर्पित रहीं और उन्होंने सभी को इस दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी नगर निगम सोलन की महापौर ऊषा शर्मा, जोगिंद्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम निदेशक मंडल के सदस्य जतिन साहनी कांग्रेस की वरिष्ठ नेता दयाल प्यारी कांग्रेस नेता रमेश ठाकुर  सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close