भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने चौड़ा मैदान में विशाल प्रदर्शन के बाद चलाया स्वच्छता अभियान

हिमवंती मीडिया/शिमला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने चौड़ा मैदान में विशाल प्रदर्शन के बाद स्वच्छता अभियान चलाया। सभी व्यवस्था टोली के सदस्यों एवं कार्यकताओं ने डॉ बिंदल के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लिया। बिंदल ने कहा कि भाजपा का प्रदर्श पूर्ण रूप से सफल रहा और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस प्रदर्शन में 10 हजार से अधिक कार्यकताओं ने भाग लिया, यह प्रदर्शन नहीं जनसैलाब रहा।
शिमला में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा के महा-प्रदर्शन ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त असर डाला। चौड़ा मैदान में हजारों लोग जुटे, वहीं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाखों लोगों ने इसे लाइव देखा। भाजपा के #HimachalAgainstMafiaRaaj ने एक्स (ट्विटर) पर राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया। भाजपा आईटी-सोशल मीडिया टीम ने पहले ही इस प्रदर्शन को लेकर व्यापक डिजिटल कैंपेन चलाया था। सोशल मीडिया पर खनन, शराब, वन और चिट्टा माफिया के खिलाफ जनता का गुस्सा साफ झलका। इस सफल डिजिटल अभियान के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और सोशल मीडिया टीम को बधाई। यह साफ है—प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार के माफियाराज से तंग आ चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close