पंचायतों के समग्र विकास के लिए तैयार होगा प्लान:- बाली

हिमवंती मीडिया/नगरोटा

पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र में ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। सभी पंचायतों के विकास के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है ताकि चरणबद्व तरीके से पंचायतें विकसित हो सकें। भुनेड़ तथा ठारू पंचायतों में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि भुनेड़ तथा ठारू पंचायतों में विकास कार्यों पर गत दो वर्षों में दस करोड़ के करीब राशि व्यय की गई है ताकि इन पंचायतों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र को आदर्श विस क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि विकास पुरूष जीएस बाली का नगरोटा विस क्षेत्र के विकास में अमूल्य योगदान रहा है तथा उनको आदर्श मानते हुए विकास कार्यों को गत दी जा रही है तथा सभी अधिकारियों को विकास कार्यों को तत्परता के साथ समयबद्व पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान राज्य सरकार ने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान और उनके सम्मानजनक जीवन के लिए कई कल्याणकारी पहल की हैं। मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना’ के तहत वित्तीय सहायता में भी वृद्धि की है। योजना के तहत अब विधवा और एकल महिलाओं को मकान बनाने के लिए सहायता राशि डेढ़ लाख रुपये से बढ़ाकर 3 लाख रुपये कर दी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वंचित  वर्गों  के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है और सरकार बेघर परिवारों को आश्रय प्रदान कर उनके जीवन स्तर में सुधार ला रही है। उन्होंने भुनेड़ में ब्रिज के पिलर की मुरम्मत करने के निर्देश दिए। महिला मंडल भवन के लिए दो कमरे बनाने की घोषणा की। उन्होंने बच्चों के खेलने के लिए चिल्ड्रन पार्क और सार्वजानिक पुस्तकालय बनाने की भी घोषणा की।एसडीएम मुनीश शर्मा, अधिशासी अभियंता  राजीव शर्मा, विवेक ठाकुर, कमल चैधरी, बीडीओ लतिका, अरुण कटोच, अभिषेक कुमार अध्यक्ष युवा कॉंग्रेस, अभी सैनी उपाध्यक्ष युवा कॉंग्रेस, तहसील कल्याण अधिकारी दीपाली, प्रधान अजय चैधरी, वंदना कुमारी, राहुल धीमान, प्रेमलाल, हंसराज, विनेश कटोच, राजीव दीवान, लेखराज, कैप्टन राजेश, सोनू कटोच  प्रकाश चंद, गगन सिंह, मुल्तान सिंह  बुद्धि सिंह, भीम सिंह, अरविंद चैधरी, अशोक कुमार और ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Hey Friend! Before You Go…

Get the best viral stories straight into your inbox before everyone else!

Don't worry, we don't spam

Close
Close