हिमवंती मीडिया/टोका नगला
सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टोका नगला में समग्र शिक्षा के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एलिमेंट्री व सेकेंडरी स्तर के छात्रों ने विज्ञान और जल संरक्षण से जुड़ी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी और जल संरक्षण प्रदर्शनी भी लगाई गई। छात्रों ने अपने मॉडल और प्रोजेक्ट्स के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया।
इस दौरान विज्ञान अध्यापक अजय कुमार ने छात्रों का मार्गदर्शन किया तथा कार्यकारी प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विज्ञान विषय रटने का विषय नहीं है, बल्कि समझने का विषय है। जितना हो सके सिद्धांतों और प्रक्रियाओं को समझ कर याद करें। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ सदस्य तारा कपूर, विजय कुमार, सीमा देवी, अजय कुमार, सुदेश कुमारी, नीता राम शर्मा, दीपचंद, अर्चना जैन आदि उपस्थित रहे।
GIPHY App Key not set. Please check settings