कांगड़ा जिले में साठ हजार श्रमिक-मजदूरों ने उठाया योजनाओं का लाभ:- कंवर

हिमवंती मीडिया/कांगड़ा 

कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर ने कहा कि कांगड़ा जिला में करीब साठ हजार मजदूर, श्रमिक कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से लाभांवित हो रहे हैं। जमानाबाद पंचायत में श्रमिकों तथा मजदूरों के लिए जागरूकता शिविर की अध्यक्षता करते हुए कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर ने कहा कि कांगड़ा जिला में श्रमिकों एवं कामगारों के कल्याण के लिए 4 करोड़ 25 लाख की राशि गत एक वर्ष में व्यय की गई है। उन्होंने कहा कि  कांगड़ा उपमंडल में 55 लाख की राशि लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत वितरित की गई है। कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर ने कहा कि श्रमिकों एवं कामगारों के कल्याण के लिए बोर्ड के माध्यम से 13 के करीब विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है उन्होंने कामगार कल्याण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन योजनाओं का प्रचार प्रसार गांव स्तर पर किया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र व्यक्तियों को कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने कहा कि कामगार कल्याण बोर्ड मजदूरों तथा श्रमिकों की आर्थिक उत्थान के लिए तत्परता के साथ कार्य कर रहा है।

उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम अजय वर्मा और अध्यक्ष एपीएमसी निशु मोगरा ने कहा कि हिमाचल सरकार श्रमिकों एवं कामगारों के लिए उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है और इन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे इसके लिए सभी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए उन्होंने कांगड़ा क्षेत्र के कामगार एवं श्रमिकों के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत 55 लाख के करीब खर्च करने के लिए प्रदेश सरकार का आभार भी व्यक्त किया। इससे पहले श्रम कल्याण अधिकारी लोकेश शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कांगड़ा जिला में कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से चलाई रही स्कीमों की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंजीकृत मजदूरों को ई-केवाईसी करवाने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नागेश्वर मनकोटिया, प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेश राजा, जिला महासचिव कांग्रेस कमेटी आशीष शर्मा, जिला परिषद सदस्य पंकु कांगड़िया, महासचिव जिला कांगड़ा इंटक रविंद्र सिंह रवि, इंटक वाइस प्रेसिडेंट संजीव ठाकुर, बीडीसी सदस्य कांता सरोच, प्रधान कुलदीप कुमार और गांव वासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Hey Friend! Before You Go…

Get the best viral stories straight into your inbox before everyone else!

Don't worry, we don't spam

Close
Close