भारतीय पत्रकार कल्याण मंच ने राष्ट्रीय व प्रांतीय कार्यकारणी भंग कर नए पदाधिकारियो की घोषणा की

हिमवंती मीडिया/शिमला

भारतीय पत्रकार कल्याण मंच रजिस्टर मुख्यालय कुरुक्षेत्र के शिमला में चल रहे राष्ट्रीय पत्रकार प्रशिक्षण शिविर  मंच की एक बैठक  में नये पदाधिकारीयों की घोषणा की है जब  कि  मंच की  पुरानी  राष्ट्रीय एवम अन्य प्रांतों की कार्यकारणी को तुरंत प्रभाव से भंग कर पूर्व के  समस्त पदाधिकारियों व प्रांतो के अध्यक्ष व कार्यकारणी के सदस्यों को हटा कर  नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां भी कर दी गई है  जिनमें हिमाचल प्रान्त के वरिष्ठ पत्रकार व शिमला प्रेस क्लब के अध्यक्ष रहे अनिल भारद्वाज हेडली को भारतीय पत्रकार कल्याण मंच हिमाचल का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उज्जवल शर्मा को हिमाचल प्रदेश का महासचिव, पराक्रम दत्त को उपप्रधान एवं अश्वनी वर्मा को हिमाचल प्रदेश का सचिव नियुक्त किया गया है। यह निर्णय भारतीय पत्रकार कल्याण मंच की राष्ट्रीय कार्यकारणी के पदाधिकारियों द्वारा बीती रात्रि शिमला स्थित कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी निवास के गेस्ट हाउस में आयोजित एक बैठक में मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के उपस्थित पदाधिकारियों ने मंच को ओर अधिक उन्नतशील व एक्टिव करने के उद्देश्य से मंच हित मे सर्वसम्मति से लिया।
इस संदर्भ में जानकारी मीडिया से साझा करते हुए भारतीय पत्रकार कल्याण मंच रजिस्टर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन आश्री, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसवीर सिंह दुग्गल एवं राष्ट्रीय सचिव सतनाम सिंह ने बताया कि इसके साथ ही हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए चंडीगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश राय को हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष, चंडीगढ़ हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार योगेंद्र शर्मा को हरियाणा प्रदेश का वरिष्ठ उप प्रधान एवं ध्यानेंद्र वशिष्ठ को हरियाणा प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी में धीरेंद्र अवस्थी, संजय राय, रमेश गोयत सोमदत शर्मा, साजन शर्मा एवं सी बी सिंह को भी शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार देश की राजधानी दिल्ली के अध्यक्ष पद पर शशिकांत शर्मा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार नेहा वर्मा को चंडीगढ़  यू टी का अध्यक्ष, रोशन लाल अरोड़ा हनुमानगढ़ को राजस्थान, डॉक्टर ए डी कोटनाल को कर्नाटक एवं मुंबई के अरूण कौशिक को महाराष्ट्र का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार युवा वरिष्ठ पत्रकार रोहित लामसर तरावड़ी को करनाल जिला व अजय ठाकुर को कुरुक्षेत्र जिला का अध्यक्ष बनाया गया है जब कि अन्य पदाधिकारियों की घोषणा भी बहुत जल्द कर दी जाएगी और निकट भविष्य में मंच की ओर से देशभर के  समस्त पत्रकारों की मांगों को ले कर देशभर में आयोजन कर सकारात्मक पत्रकारिता की अलख जगाई जाएगी और पत्रकारों की मांगों को भी पूरा करवाने के उद्देश्य से सकारात्मक प्रयास किये जाएंगे ओर मंच से जुड़े पत्रकारों को देश के अन्य प्रांतों का भी भ्रमण करवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Hey Friend! Before You Go…

Get the best viral stories straight into your inbox before everyone else!

Don't worry, we don't spam

Close
Close