हिमवंती मीडिया/शांति गौतम

अखिल भारत हिन्दू महासभा हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष सूरज भारद्वाज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के निर्देश पर हिमाचल प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी में नए पदाधिकारियों का मनोनयन करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। मनोनीत पदाधिकारियों को प्रदेश कार्यकर्ताओं से शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष सूरज भारद्वाज ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश सिंह और प्रदेश प्रभारी जितेंद्र कुमार के परामर्श से बलमा शर्मा को हिन्दू महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष और बिलासपुर भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व सचिव कविता शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष हिन्दू महिला सभा का दायित्व सौंपा है। इसके अलावा शांति स्वरूप और कैप्टन रामानंद शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा राजपाल को मंत्री पद पर मनोनीत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष सूरज भारद्वाज ने कहा कि कार्यकारिणी में अन्य रिक्त पदों पर शीघ्र ही नई नियुक्तियां की जाएगी।
राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हिन्दू महासभा का तेजी से विस्तार हो रहा है। नए और ऊर्जावान पदाधिकारियों के माध्यम से हिमाचल प्रदेश की राजनीति हिन्दू राजनीति में परिवर्तित हो रही है। यह प्रदेश और देश की राजनीति के लिए शुभ संकेत है।नव मनोनीत पदाधिकारियों कविता शर्मा आदि ने हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश सिंह, महामंत्री ललित अग्रवाल, संगठन मंत्री पवन शर्मा सहित, प्रदेश अध्यक्ष सूरज भारद्वाज, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह सहित राष्ट्रीय पदाधिकारियों विचित्र पटियाल आदि का अपने मनोनयन पर आभार प्रकट किया है। पदाधिकारियों ने कहा कि वो हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के ” हिन्द की आजादी अधूरी है हिन्दू राष्ट्र जरूरी है” और ” जाति पाती की करो बिदाई हिन्दू हिन्दू भाई भाई” का संदेश जन जन तक पहुंचाते हुए सदस्यता अभियान आरंभ करेंगे। पदाधिकारियों ने कहा कि हिन्दू राष्ट्र निर्माण, रक्तदान और असहायों की सहायता उनकी प्राथमिकता में शामिल है।
GIPHY App Key not set. Please check settings