भारत की विकास यात्रा में हिमाचल का महत्वपूर्ण योगदान:- जगत प्रकाश नड्डा

हिमवंती मीडिया/शिमला
हिमाचल प्रदेश पूर्ण राजत्व दिवस की 55 वीं वर्षगाँठ के अवसर पर दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के आवास पर हिमाचल राजत्व दिवस” कार्यक्रम में हज़ार से ज़्यादा प्रवासी हिमाचलियों ने धूमधाम से मनाया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा विशिष्ठ अतिथि के रूप के दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, सांसदगण बांसुरी स्वराज, सुरेश कश्यप,  इंदू गोस्वामी, राजीव भारद्वाज, योगेंद्र चंदौलिया, मयंक भाई नायक, पूर्व सांसद वीरेन्द्र कश्यप,विधायकगण  हंसराज,  प्रकाश राणा, पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, राकेश पठानिया,हिमाचल महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी , हिमाचल भाजपा के प्रमुख नेता रवि मेहता,  चेतन ब्राक्टा व अन्य गणमान्यों ने पूरे उल्लास के साथ हिमाचल का 55 वाँ पूर्ण राजत्व दिवस मनाया। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी ने कहा कि हिमाचल के राजत्व दिवस को अपने हिमाचली भाई-बहनों के साथ मनाने सुअवसर देने का व दिल्ली में इस शानदार कार्यक्रम के आयोजन के लिए मैं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को धन्यवाद देता हूँ व उनका आभार प्रकट करता हूँ।
हिमाचल के लोगों की छवि ईमानदार, न्यायप्रिय और क़ानून को मानने वाले नागरिक के तौर पर होती है भारत की विकास यात्रा में हिमाचल प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान है। यह हमारा गौरव और हमारी ताक़त है। हम सभी सामाजिक के साथ राजनैतिक प्राणी भी हैं और अगर हम दिल्ली की बात करें तो आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली को पिछले 10 साल में मुसीबत के धकेल दिया है। केजरीवाल ने दिल्ली को जितनी तकलीफ़ में डाला है उतना कोई नहीं डाल सकता और सबसे बड़ी बात जिसने भ्रष्टाचार के नाम पर चुनाव जीता उसने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने छोटे से राज्य हिमाचल से निकल कर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का नेतृत्व कर पूरे प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ाया है। जहां तक दिल्ली में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की बात है तो ये लोग चुनाव हार रहे हैं और हताशा, निराशा और बौखलाहट केजरीवाल जी के चेहरे पर साफ़ दिख रही है। भाजपा दिल्ली में दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है, क्योंकि केजरीवाल सरकार पूरी तरह एक्सपोज़ हो चुकी है। आज से कुछ साल पहले केजरीवाल जी ने कहा था यमुना जी को साफ करूंगा और डुबकी लगाऊंगा। अब दिल्ली की जनता ने उनको डुबोने का मन बना लिया है। दिल्ली में न हवा साफ है, न पानी साफ है, न गंदगी के पहाड़ साफ है। इस बार दिल्ली से आम आदमी पार्टी ही साफ होने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Hey Friend! Before You Go…

Get the best viral stories straight into your inbox before everyone else!

Don't worry, we don't spam

Close
Close