हिमवंती मीडिया/कालाआं
हिमाचल प्रदेश कॉलेज ऑफ एडुकेशन कालाआंब द्वारा फ्रेशर पार्टी ‘रूबरू-2025’ का आयोजन किया गया। जिसमें डी.एल. एड. और बी. एड. के नये छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वागत समारोह से हुई। हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशन कालाआंब के चेयरमैन रजनीश बंसल ने नए छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि उनका उज्ज्वल भविष्य मेहनत और अनुशासन के मार्ग पर चलकर ही सुनिश्चित होगा। वरिष्ठ छात्रों ने नए छात्रों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया जिसमें छात्रों ने डांस, सिंगिंग और अन्य प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया, जिसने सभी का दिल जीत लिया। फ्रेशर पार्टी का मुख्य आकर्षण मिस्टर और मिस फ्रेशर प्रतियोगिता रही।
बी.एड. से हर्ष कौशल को मिस्टर फ्रेशर और मोनिका को मिस फ्रेशर से नवाजा गया वही दूसरी ओर डी.एल.एड से संजना को मिस फ्रेशर और सचिन को मिस्टर फ्रेशर से नवाज़ा गया कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के निर्देशक डॉ. जोगिंद्र सिंह, निर्देशक प्रबंधन डॉ. गुरविंदर बक्शी, प्राचार्य, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी डॉ.आर.बी शर्मा और डॉ. शाहिना अंसारी, प्रिंसिपल हिमाचल प्रदेश कॉलेज ऑफ एडुकेशन काला अम्ब ने छात्रों की भागीदारी और उत्साह की सराहना की और साथ ही उन्हें प्रोत्साहित किया। यह फ्रेशर पार्टी न केवल मनोरंजन का माध्यम थी, बल्कि छात्रों के बीच दोस्ती और आपसी समझ बढ़ाने का एक बेहतरीन जरिया भी साबित हुई।
GIPHY App Key not set. Please check settings