हिमवंती मीडिया/शिमला
सचिवालय में नसीमा बेगम निदेशक हिमाचल राज्य सिविल सप्लाई ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने पांवटा विधानसभा क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मुख्यमंत्री से विस्तृत चर्चा की। नसीमा बेगम ने मुख्यमंत्री से कहा कि पांवटा साहिब एक औद्योगिक क्षेत्र है, और यहां जिला ट्रक संघ है और विभिन्न राज्यों से घिरा हुआ है।
जोकि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के साथ सीमाएँ साझा करता है जिसके कारण यहाँ विभिन्न आपराधिक गतिविधियाँ होती हैं। उन्होंने कहा कि अधिकांश आपराधिक मामले जिला सिरमौर की पांवटा साहिब में होते हैं और बड़ी संख्या में प्रवासी आबादी/औद्योगिक श्रमिक शामिल होते हैं।
GIPHY App Key not set. Please check settings