डॉ. राजीव बिन्दल ने वीर बाल दिवस के मौके पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में लिया भाग

हिमवंती मीडिया/नाहन

वीर बाल दिवस के मौके पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने कहा कि आज पूरा देश और विश्व के अनेक स्थानों पर गुरू गोविन्द सिंह जी के पुत्रों की शहादत पर वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास की ये ऐसी घटना है जो दिल को झकझोर कर रख देती है। उन्होनें कहा कि किस तरह नन्हे-मुन्हे बालक देश और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व कुर्बान कर देते हैं। गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज विश्व के सबसे बड़े बलिदानी पुरूष कहलाए, गुरू तेग बहादुर जी महाराज का बलिदान हुआ और गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज ने धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया। डॉ. बिन्दल ने कहा कि चारों पुत्रों का बलिदान गुरू गोविन्द सिंह जी ने धर्म और देश की रक्षा के लिए दिया। जोरावर सिंह, फतेह सिंह को जब दीवारों में चुनवाया गया वो एक इतनी बड़ी मार्मिक घटना है, दास्तां है जो शायद हजारों हजारों साल में भी संभव न हो, परन्तु, जोरावर सिंह और फतेह सिंह ने धर्म परिवर्तित करना स्वीकार नहीं किया, परिणामस्वरूप औरंगजेब की आततायी सेना ने उन्हें दीवार में चुनवाने का कुकृत्य किया। नाहन विधान सभा क्षेत्र के विक्रमबाग -देवनी, नाहन शहर और माजरा में तीन स्थानो में वीर बाल दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें डॉ. राजीव बिन्दल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, सांसद सुरेश कश्यप, प्रदेश सचिव  मनीष चौहान, जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष तपेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र सिंह हिन्दुस्तानी, नाहन मण्डल के तीनों मण्डलाध्यक्ष  संजय पुण्डीर,सुशील शर्मा व मलकित चौधरी और पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, बिजेश गोयल, रोणकी राम शर्मा, कुलदीप ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वीर बाल दिवस के मौके पर बोलेते हुए डॉ. राजीव बिन्दल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि सिरमौर जिला में गुरू गोविन्द सिंह जी का पदार्पण हुआ, टोका साहब स्थान जो नाहन विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है वहां पर नाहन के तात्कालिक महाराज मेदनी प्रकाश ने गुरू गोविन्द सिंह का हाथी-घोड़ों के साथ अभिनंदन किया, स्वागत किया और टोका साहब में आज भी एक विशाल गुरूद्वारा है। इसके बाद गुरू गोविन्द सिंह महाराज नाहन आए, लगभग साढ़े चार महीने नाहन में गुरू गोविन्द सिंह ने निवास किया। उन्होंने सिरमौर के महाराजा की अनेक समस्याओं का समाधान किया और महाराजा सिरमौर ने उन्हें पांवटा साहिब में जो स्थान दिया वहां पर पांवटा साहिब गुरूद्वारा और भगानी साहब गुरूद्वारा निर्मित हुआ और गुरू गोविन्द सिंह  महाराज ने लम्बे समय तक यमुना नदी के किनारे पांवटा साहिब में तप किया। इस प्रकार सिरमौर की इस तपो भूमि पर आज वीर बाल दिवस के अवसर अनेक-अनेक स्थानों पर कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Hey Friend! Before You Go…

Get the best viral stories straight into your inbox before everyone else!

Don't worry, we don't spam

Close
Close