हिमवंती मीडिया/बद्दी(शांति गोतम)
भाजपा मंडल नालागढ़ द्वारा एक विशेष बैठक का आयोजन नालागढ़ विश्राम गृह (लो नि वि) में किया गया। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजीव सेहजल एवं प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा उपस्थित रहे।
इस बैठक के मुख्य विषय (बिंदू) धरना प्रदर्शन सोलन व संगठन पर्व रहे।सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा द्वारा दिए बिंदुओं को अमलीजामा पहनाने का संकल्प लिया। यह जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि बैठक में पूर्व विधायक के एल ठाकुर, महिला नेत्री शालिनी उपाध्याय व दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
GIPHY App Key not set. Please check settings