हिमवंती मीडिया/नाहन
भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने आक्रोश प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि टूरिजम के ऐसे होटल जो की मुनाफे में चल रहे थे उनको बेचने की तैयारी चल रही है, आज कल इस प्रकार की न्यूज़ देखने को मिलती है। उन्होंने बताया कि उससे बड़ा दुख होता है कि देव भूमि हिमाचल आज इस प्रकार की घटाओ से कांग्रेस सरकार के इन दो वर्षों में हिमाचल प्रदेश को एक दशक को पीछे धकेल दिया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के ऊपर तो बड़ी हसी आती है। मुख्यमंत्री अपनी बात से मुकर जाते थे कि मुझे तो जानकारी नहीं है टॉयलेट टैक्स के बारे में भी ऐसा ही कह रहे थे भूलने वाले मुख्यमंत्री।
उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस पार्टी ने नेताओं ने प्रदेश की भोली भाली जनता को दस दस गारंटियां दी थी, अब कहते हैं हमने तो पाँच करंटियां पूरी कर दी। यहाँ पर जिला सिरमौर की प्रबुद्ध जनता, माता, बहनें बैठी है। हम आपसे पूछना चाहते है कि महिलाओं के खातों में पैसे आए है कि नहीं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरी मिली क्या। किसानों से गोबर खरीदी क्या ? इस सरकार के राज में कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को इस कॉंग्रेस की सुक्खू सरकार जो कहती थी सुख की सरकार व्यवस्था परिवर्तन के लिए आई है। पर जब से सत्ता में आए है दो साल में कोई भी विकास का काम नहीं हुआ, हमारी भाजपा सरकार ने हिमाचल में जो भी काम किए थे उनको इस सरकार ने परमानेंट बंद कर दिए।
GIPHY App Key not set. Please check settings