हिमवंती मीडिया/माजरा
हिल व्यू पब्लिक स्कूल, माजरा में विश्व पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विविध सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा 7वीं की छात्रा अनन्या द्वारा प्रस्तुत एक सुंदर एवं भावपूर्ण कविता से हुआ, जिसमें पृथ्वी को बचाने का प्रेरणादायक संदेश दिया गया। इसके पश्चात कक्षा 5वीं की छात्रा अलीना ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 8वीं के प्रांजल एवं ज़बीन, कक्षा 10वीं की जिया तथा कक्षा 5वीं के हर्षित, विराज एवं अलीना द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनकी सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की। कक्षा 6वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 8वीं के अनभ चौहान ने प्रथम, ज़बीन ने द्वितीय तथा कक्षा 10वीं की छात्रा रीतिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए भी विभिन्न रोचक गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
नन्हे-मुन्ने बच्चों को प्रकृति के महत्व से अवगत कराने हेतु गार्डन भ्रमण करवाया गया। पृथ्वी दिवस के शुभ अवसर पर एक जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया, जिसे विद्यालय की निदेशक पूनम गोयल, निदेशक एकेडमिक अजय शर्मा एवं प्रधानाचार्या आशु शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जागरूकता रैली मुख्य बाजार माजरा से होते हुए मटक- माजरी, मिश्रवाला, कोटड़ी -व्यास, सैनवाला एवं गुलाबगढ़ होते हुए विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। रैली में शामिल विद्यार्थियों के लिए विद्यालय द्वारा अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। रैली का सफल संचालन अध्यापिका अलका एवं नीतू सिंह के संयुक्त नेतृत्व में, शिवानी, आंचल, सोनिका, अनिता एवं सुरक्षा अध्यापिकाओं के सहयोग से किया गया। वहीं वाहन चालक शहज़ोर एवं शेर सिंह का भी सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान कोऑर्डिनेटर नीतू सिंह ने विद्यार्थियों को पृथ्वी संरक्षण के महत्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर निदेशक पूनम गोयल, निदेशक अंशुल गोयल, निदेशक एकेडमिक अजय शर्मा एवं प्रधानाचार्या आशु शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया तथा पृथ्वी को सुरक्षित एवं स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया गया।
