हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब

हरिद्वार में आयोजित एक भव्य डांस प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभाशाली डांसर्स ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता की सीनियर श्रेणी में पल्स डांस स्टूडियो, पांवटा साहिब के होनहार डांसर गुरप्रीत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान  हासिल किया। गुरप्रीत ने अपनी दमदार ऊर्जा, भावपूर्ण अभिव्यक्ति और प्रभावशाली डांस स्टाइल से जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया।

प्रतियोगिता का निर्णय मशहूर कोरियोग्राफर वरुण डागर द्वारा किया गया, जिन्होंने गुरप्रीत के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनकी प्रतिभा की खुलकर तारीफ की। इस जीत के साथ गुरप्रीत को ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल पल्स डांस स्टूडियो बल्कि पूरे पांवटा साहिब का नाम रोशन किया है, जिससे शहर में गर्व का माहौल है। स्टूडियो के मेंटर के अनुसार, यह सफलता गुरप्रीत की कड़ी मेहनत, समर्पण और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी स्टूडियो के डांसर्स इसी तरह नई ऊंचाइयों को छूते रहेंगे।