हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब के गोरखुवाला क्षेत्र से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां की रहने वाली बेटी पायल की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
डॉक्टरों की जांच में पता चला कि पायल के फेफड़ों में पानी भर गया है, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर अंबाला रेफर कर दिया। परिवार इस समय बेहद चिंतित है और पायल के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है। स्थानीय लोगों ने भी पायल के लिए दुआएं मांगी हैं। हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि पायल जल्द स्वस्थ होकर अपने घर लौटे।
