हिमवंती मीडिया/पावटा साहिब

पांवटा साहिब नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड नंबर 6 से प्रत्याशी सुमन गर्ग ने विधिवत रूप से नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद क्षेत्र में लोगों से मिलना-जुलना शुरू कर दिया है। जनसंपर्क के दौरान वार्ड के दर्जनों लोगों ने उनका स्वागत किया और उन्हें समर्थन देने का भरोसा दिलाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुमन गर्ग एक जमीन से जुड़ी हुई महिला हैं, जो लंबे समय से वार्ड की समस्याओं को करीब से देखती और समझती आ रही हैं। लोगों ने विश्वास जताया कि एक सशक्त महिला होने के नाते वे वार्ड की समस्याओं का बेहतर समाधान कर सकती हैं।

इस अवसर पर सुमन गर्ग ने कहा कि वे क्षेत्र के समग्र विकास, मूलभूत सुविधाओं के सुधार और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को अपनी प्राथमिकता बनाएंगी। उन्होंने वार्डवासियों से सहयोग और आशीर्वाद की अपील भी की। वहीं, क्षेत्र में सुमन गर्ग को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। विभिन्न वर्गों से मिल रहे समर्थन के चलते वार्ड नंबर 6 का चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना जताई जा रही है।