हिमवंती मीडिया/पावटा साहिब

नगर परिषद चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन पांवटा साहिब में 18 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके साथ ही कुल उम्मीदवारों की संख्या 40 तक पहुंच गई है। पांवटा साहिब में नगर परिषद चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन काफी हलचल देखने को मिली। सोमवार को 18 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए, जिससे कुल प्रत्याशियों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है।

नामांकन के दौरान प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और पूरे उत्साह के साथ प्रक्रिया पूरी की। अब नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद चुनावी मैदान पूरी तरह से तैयार हो चुका है। चुनाव आयोग द्वारा अब प्रत्याशियों को प्रचार-प्रसार के नियमों की जानकारी दी जाएगी, ताकि आचार संहिता का पालन सुनिश्चित किया जा सके। आने वाले दिनों में सभी उम्मीदवार जनता के बीच जाकर अपने-अपने पक्ष में समर्थन जुटाने की कोशिश करेंगे। गौरतलब है कि इस बार चुनाव में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है, क्योंकि कई वार्डों में अधिक संख्या में प्रत्याशी मैदान में हैं।अब सभी की नजरें चुनाव प्रचार और मतदान की तारीख पर टिकी हुई हैं।