हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब

किड्स पैराडाइज स्कूल के बच्चों को एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण के तहत मंदिर एवं गौशाला ले जाया गया। इस अवसर पर स्कूल के सभी अध्यापकों की उपस्थिति में बच्चों ने धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में भाग लिया। मंदिर पहुंचकर बच्चों ने भगवान के दर्शन किए, वहीं गौशाला में जाकर उन्होंने गायों की सेवा की। बच्चों ने बड़े प्रेम और श्रद्धा के साथ गौ माता को चारा, गुड़ और केले खिलाए।

इस दौरान बच्चों को गाय के महत्व के बारे में भी विस्तार से बताया गया। गाय को भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान प्राप्त है, यह संदेश बच्चों तक पहुंचाया गया। सेवा कार्य में भाग लेने वाले बच्चों को स्कूल की ओर से प्रोत्साहन स्वरूप उपहार भी वितरित किए गए। इस प्रकार के प्रयासों से स्कूल प्रशासन बच्चों में नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।