हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

हिल व्यू पब्लिक स्कूल माजरा में नवरात्रि और दशहरे का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। साथ ही गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिया ने नवरात्रि के महत्व और देवी दुर्गा की उपासना के बारे में बताया। सिया ने अच्छाई की बुराई पर विजय के प्रतीक के रूप में दशहरे के महत्व को समझाया।

एल.के.जी. के बच्चों ने “गांधी जी के तीन बंदर” कविता एक्शन के साथ सुनाई। कक्षा नवमी के विद्यार्थियों ने शास्त्री जी के जीवन पर अनुच्छेद लिखे। कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों ने गांधी जयंती पर निबंध लिखे। विद्यार्थियों ने गांधी जी की लाठी, चश्मा और चरखा के पोस्टर और चित्र बनाए। विद्यालय की निर्देशिका पूनम गोयल और प्रधानाचार्या आशु शर्मा ने सभी को इन पर्वों की शुभकामनाएँ दी।