हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

हिल व्यू पब्लिक स्कूल माजरा में एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य “करके सीखना” की महत्ता को उजागर करना था। विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मकता, ज्ञान और मेहनत से तैयार किए गए विभिन्न प्रकल्प प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों जैसे कि संस्कृत, गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, कंप्यूटर, सामाजिक विज्ञान और कला एवं शिल्प के प्रकल्प प्रस्तुत किए।

ज्योमेट्रिकल सिटी, चंद्रयान, सोलर सिटी, ड्रॉइंग्स, पॉटर्स हाउस और अन्य सजावटी मॉडल प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण रहे। अभिभावकों ने विद्यार्थियों की मेहनत, ज्ञान और सकारात्मक सोच की सराहना की। विज्ञान अध्यापिका निधि सहोत्रा के निर्देशन में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यालय की निर्देशिका पूनम गोयल और प्रधानाचार्य आशु शर्मा ने विद्यार्थियों, अध्यापिकाओं और संपूर्ण आयोजन टीम को प्रदर्शनी की सफलता पर हार्दिक बधाई दी।