हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

हिल व्यू पब्लिक स्कूल माजरा ने राष्ट्रीय स्तर के “विकसित भारत बिल्डथॉन 2025” कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर बनाना है। विद्यार्थियों ने विचार-विमर्श कर समाज की समस्याओं की पहचान की और समाधान हेतु योजना बनाई। चार विषयों पर कार्य करने का अनुरोध था: आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी उत्पादों का समर्थन, स्थानीय उत्पादों का संवर्धन और समृद्ध भारत। प्रोजेक्ट सबमिशन की समय-सीमा 13 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक है।

विजेताओं की घोषणा और पुरस्कार वितरण जनवरी 2026 में किया जाएगा। प्रधानाचार्य आशु शर्मा ने विद्यार्थियों और शिक्षकों का धन्यवाद और अभिनंदन किया। निदेशिका पूनम गोयल और निदेशक (शैक्षणिक) अजय शर्मा ने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी और प्रयासों की सराहना की। निदेशक (प्रशासन) अंशुल गोयल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में नवाचार और आत्मविश्वास विकसित करते हैं।