हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच और हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कल्याण संगठन की संयुक्त बैठक नाहन में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता मोहन सिंह ठाकुर ने की, जबकि संचालन हरशरण शर्मा ने किया। इस दौरान दलगंजन ठाकुर ने अपने समस्त सदस्यों के साथ हिस्सा लिया।

दोनों संगठन अब एक मंच पर आकर अपनी मांगें उठाएंगे। बैठक में कई मांगे भी रखी गई जैसे डीए एरियर का भुगतान मेडिकल बिलों का भुगतान स्केल एरियर का भुगतान 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके कर्मियों के क्रमशः 5, 10 और 15 फीसदी किस्तों के बैठक में मोहन सिंह ठाकुर,अमन कुमार, गुमान सिंह, नैन सिंह, कन्हैया लाल,गुरूदत सिंह चौहान, आदि मौजूद रहे।
