हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

हिमाचल पथ परिवहन सेवा निवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की मासिक बैठक सनातन धर्म मंदिर के प्रांगण में हुई। यह बैठक मोहन सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न की गई। बैठक में पिछली कार्यवाही को महासचिव हरशरण शर्मा ने सभी के सामने पढ़कर सुनाया। बैठक में सभी सेवा निवृतों ने अपनी मांग रखी सरकार और निगम प्रबंधन के प्रति गहरा रोष भी प्रकट किया। उन्होंने बताया कि सरकार व निगम के कर्मचारी रिटायरों के लिए अच्छा रवैया नहीं अपना रहे है।

हर महीने पेंशन 20 तारीख के बाद मिलती है और तब तक पेंशन धारकों को अपना गुजारा करना मुश्किल हो जाता है। सरकार व निगम उच्च न्यायालय के आदेशों का भी पालन नहीं कर रहा है और न ही सेवा निवृतों को D.A मेडिकल बिल 2016 का स्कूल का एरियर भुगतान किया गया है। सरकार और निगम प्रबंधन से आग्रह किया जाता है कि D.A मेडिकल बिल 2016 से नए वेतन मान का एरियर बिल मेडिकल 1000रुपए प्रति माह करे। बैठक में गुमान सिंह,अशरफ अली, शमशाद खान,गोरख राम, गीता राम,त्रिलोक सिंह, अमन कुमार, सतीश कुमार, बृजभूषण, इस्लाम,भरत सिंह, राधा देवी आदि लोग मौजूद रहे।