हिमवंती मीडिया/हिमाचल प्रदेश 

हिमाचल प्रदेश से एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सड़क के बीचों-बीच बिजली के खंभे लगे हैं. इससे पहले मध्य प्रदेश का 90 डिग्री पुल और बिहार की पेड़ों वाली सड़क चर्चा में थी, लेकिन हिमाचल की ये सड़क अब सोशल मीडिया पर नए विवाद की वजह बन गई है. लोगों ने इसे ‘मौत का न्योता’ बताया। सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हिमाचल प्रदेश की एक सड़क के बीचोंबीच बिजली के खंभे लगे हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सिर्फ सरकारी लापरवाही की मिसाल नहीं है, बल्कि लोगों की जिंदगी से हो रहे खिलवाड़ का जीता-जागता सबूत है।

हैरानी की बात ये है कि ये ट्रेंड अब केवल एक राज्य तक सीमित नहीं रह गया है. इससे पहले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 90 डिग्री पर मुड़ा एक अजीबोगरीब पुल बनाकर सोशल मीडिया की सुर्खियों में आया था. वहीं बिहार में ऐसी सड़कें सामने आईं, जिन पर चलना तो दूर, देखना भी जोखिम भरा हो गया। अब हिमाचल की ये “बीच सड़क खंभा योजना” ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक नई बनी सड़क के बीचों बीच दर्जनों बिजली के खंभे लगे हैं. न फुटपाथ, न संकेत बस सड़क और खंभे! अब सोचिए, रात के अंधेरे में कोई वाहन चालक क्या दुर्घटना से बच पाएगा? ये महज इंजीनियरिंग की चूक नहीं, बल्कि आम जनता की जान के साथ किया गया मज़ाक है।