हिमवंती मीडिया/राजगढ़

स्तरीय राजगढ़ मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में दर्शकों ने पंजाबी, हिन्दी और पहाड़ी नाटियों पर डटकर डांस करके ठुमके लगाए। मेला समिति के प्रयासों से अंतिम सांस्कृतिक संध्या सुपरहिट रही जबकि इस नाईट में कोई बॉलीवुड कलाकार नहीं बुलाए गए थे। इसी के साथ ही तीन दिवसीय मेला संपन हो गया। इस सांस्कृतिक संध्या में सिरमौर के दो प्रसिद्ध पहाड़ी कलाकार अज्जू तोमर और अजय चौहान, दीपक चौहान, सुम्मी प्रिंस, मदन झालटा, प्रवेश निहालटा ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों को बांधे रखा। अज्जू तोमर और अजय चौहान ने मंच संभालते ही फास्ट नाटियों की बौछार कर दी जिस पर युवाओं ने झूम झूम कर नृत्य किया। इसी प्रकार दीपक चौहान तेरा मेरा प्यार अडिए बचपन रा और मदन झालटा ने ढीलीए बीखे हो कुब्जा प्रस्तुत करके वाही वाही लुटी। सुम्मी ने एक से एक पंजाबी गाने गाकर युवा को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसकेे अतिरिक्त प्रवेश निहालटा, आशु तोमर, बिमला चौहान, रोशनी जस्टा, रमेश चंद, लेख राम पॉल, रीता शर्मा सहित दर्जनों कलाकारों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करवाया। मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि और पूर्व àaàविधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राजगढ़ का जिला स्तरीय बैशाखी मेला क्षेत्र के आराध्य देव शिरगुल महाराज के नाम पर आयोजित किया जाता है तथा धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक दृष्टि से यह मेला क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है।

उन्होंने कहा कि इस मेले को राज्यस्तरीय मेले का दर्जा प्रदान किया जाएगा। गौर रहे कि बीते वर्ष प्रदेश सरकार के काबीना मंत्री ने इस मेले को राज्य स्तरीय मेला का दर्जा देने की घोषणा की गई थी। उन्होने इस मौके पर मेले पर प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया । इस मौके पर जीआर मुसाफिर ने मुख्यअतिथि का स्वागत किया तथा अध्यक्ष विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया को शॉल, टोपी तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसी प्रकार जीआर मुसाफिर , पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एल आर वर्मा, निदेशक राज्य सहकारी बैंक भारत भुषण मोहिल को अध्यक्ष बैशाखी मेला कमेटी एवम् एसडीएम राजगढ़ राज कुमार ठाकुर ने शॉल, टोपी भेंट कर सम्मानित किया। मेले के अंतिम दिन विशाल दंगल का आयोजन किया गया जिसमें उत्तरी भारत के करीब 150 नामी पहलवानों ने अपने जौहर दिखाए। कुश्ती की बड़ी माली हरियाणा के पहलवान मुकेश ने आशीष हो फाईनल में पराजित अपेन नाम की और 51 हजार का पुरस्कार जीता। जबकि छोटी माली रजनीश ने शुभम को पराजित कर 11 हजार का ईनाम अपने नाम किया।कार्यक्रम में डीएसपी बीसी नेगी, तहसीलदार राजगढ़ राजेन्द्र शर्मा, नायब तहसीलदार सुशांत कुमार, नप की पूर्व अध्यक्षा ज्योति साहनी और दिनेश आर्य, युवा कांग्रेस पच्छा के अध्यक्ष विक्रम ठाकुर, अनुज ठाकुर, विक्रम जेलदार , परीक्षा चौहान, रामकृष्ण, चंद्रमोंहन शर्मा सहित अन्य मेला समिति सदस्य मौजूद रहे।