हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
सिरमौर जिले के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव को लेकर सियासी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। इस बार मुकाबला खास इसलिए बन गया है क्योंकि कांग्रेस और भाजपा—दोनों ही दलों से ‘चौधरी’ उपनाम वाले उम्मीदवार चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं। दोनों प्रत्याशी अपनी-अपनी पार्टी के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं, जिसके चलते यह चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज हो चुकी हैं और समर्थक अपने-अपने उम्मीदवार के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी इस मुकाबले को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं।
लोग अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अपने अनुमान और समर्थन जाहिर कर रहे हैं, जिससे चुनावी माहौल और अधिक सक्रिय होता नजर आ रहा है। कांग्रेस जहां अपने विकास कार्यों और जनसमर्थन के आधार पर जीत का दावा कर रही है, वहीं भाजपा भी अपनी नीतियों और मजबूत संगठन के दम पर जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पांवटा साहिब की जनता किस ‘चौधरी’ पर भरोसा जताती है और आखिरकार किसके सिर जीत का ताज सजता है।
