हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

आंजभोज के कलाथा निवासी समाजसेवी विकेश तोमर ने एक बार फिर समाज सेवा में हाथ बढ़ाए हैं। उन्होंने अपने गांव में कुल देवता शिरगुल महाराज मंदिर के रख-रखाव के लिए एक लाख रुपए की धनराशि दी है। गौर हो कि विकेश तोमर गरीब, जरूरतमंद ओर असहाय लोगों की मदद के लिए भी हमेशा आगे रहते हैं। उनके गांव में बने शिरगुल महाराज के मंदिर की मरम्मत होनी है, जिसके लिए ग्रामीण स्वयं एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। विकेश तोमर ने इस मंदिर की मरम्मत के लिए ऐच्छिक निधि से एक लाख रुपए दिए हैं।

इतना ही नहीं आपदा के दौरान भी उन्होंने उत्तराखंड के एक गांव में गरीब लोगों को एक लाख रुपए की आर्थिक मदद की थी। इसके अलावा विकेश तोमर कई लोगों की मदद करते हैं। किसी गरीब की दवाई का खर्चा हो या मासिक राशन पहुंचाना। विकेश तोमर का कहना है कि सभी लोग एक दूसरे की मदद कर सकते हैं बस आपको मदद करना शुरू करना चाहिए। उन्होंने कहा की कुल देवता और गांव के आशीर्वाद के बिना वो कुछ भी नहीं कर सकते। वे गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए भी सदैव तत्पर रहते हैं। क्षेत्रवासियों के लिए भी कुछ बेहतर करने का प्रयास करते हैं। साथ ही युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने का भी उनका प्रयास रहता है।