हिमवंती मीडिया/शिमला
संजौली कॉलेज में महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संघ (2025-26) के लिए मेरिट आधार पर नामांकित सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस शपथ समारोह का आरंभ महाविद्यालय की प्राचार्य अन्य वरिष्ठ प्राध्यापकों द्वारा दीप प्रज्जवलन और संगीत विभाग के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुआ। प्रो. भारती भागड़ा द्वारा स्नेहा (बी. ए. तृतीय वर्ष) को प्रधान, साक्षी शर्मा (बी. एस. सी. तृतीय वर्ष) को उपप्रधान, टीना ठाकुर (बी. एस. सी. द्वितीय वर्ष) को सचिव और शिवांगी (बी. ए. प्रथम वर्ष) को संयुक्त सचिव के पद पर शपथ दिलाई गई। एम.ए. से ऋषभ मेहता (अंग्रेज़ी) आस्था (हिंदी) प्रिया कुमारी (इकोनॉमिक्स) ईशान शर्मा (लोक प्रशासन)और पी.जी.डी.सी.ए. से ट्विंकल चौहान को डॉ दीपक कपरेट ने डी.आर. की शपथ दिलाई। इसके पश्चात डॉ. हिमानी सक्सेना, प्रो. विक्रम भारद्वाज, डॉ. मीनाक्षी शर्मा, डॉ. हर्ष वर्धन खिमटा द्वारा कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। मयंक रांगड़ा, सुहानी वर्मा, मीनाक्षी, उमा भारती प्रियदर्शिनी, बनिता शर्मा, साक्षी शर्मा, क्षितिज डी कड्ढा, मोनिका गौरव शर्मा, प्रवीण मेहता प्रियांशी और दीक्षा ने अलग अलग संकायों के सी.आर. पद की शपथ ली। महाविद्यालय की रेंजर और रोवर से अनन्या ठाकुर और कुनाल ठाकुर को शपथ दिलाई गई। एन.एस.एस. से अंशुल ठाकुर और हर्ष तोमर, एन.सी.सी. से मिशेल वर्मा और शौर्य चौहान, स्पोर्ट्स से आर्यन और साक्षी, कल्चरल कोटे से नवतेश चौहान और सुप्रिया शर्मा, सब्जेक्ट सोसाइटीज से शुभम ठाकुर और आदर्श चौहान ने शपथ ली।

नवनिर्वाचित प्रेजिडेंट स्नेहा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शैक्षणिक सत्र में महाविद्यालय के विद्यार्थियों की मांगों और उनके विचारों को कॉलेज प्रशासन तक पहुंचाने व इन मांगों को प्रशासन के साथ मिलकर सुलझाने के साथ ही कॉलेज के विकासात्मक कार्यों में पूरा सहयोग देने की बात कही। इसके पश्चात सी एस सी ए कमेटी के समन्वयक डॉ. दीपक कपरेट ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। प्रोफेसर भारती भागड़ा ने निर्वाचित सभी सदस्यों को बधाइयाँ और शुभकामनाएं देते हुए सभी से महाविद्यालय में शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए सहयोग की अपेक्षा की। डॉ चंदर वर्मा ने इस कार्यक्रम में कुशल मंच संचालन करते हुए सभी का धन्यवाद भी किया। कार्यक्रम का अंत राष्ट्रगान से हुआ।
