हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब

श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, में कार्तिक मास के शुभ अवसर पर 23 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2025 तक श्रीमद् भागवत साप्ताहिक संकीर्तन कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन प्रतिदिन शाम 3:00 बजे से 6:00 बजे तक होगा। कार्यक्रम की विशेषताएं: सुप्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य श्री सुखदेव जी महाराज कुरुक्षेत्र हरियाणा वाले अपने मुखारविंद से कथा का गुणगान करेंगे।

क्षेत्र के सभी धर्म प्रेमी सज्जनों से अपील की गई है कि वे भारी संख्या में समय पर पहुंचकर श्रीमद् भागवत कथा को अवश्य सुनें। प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्री पातालेश्वर महादेव जी का कल्याणकारी आशीर्वाद एवं प्रसाद अवश्य ही ग्रहण करें।आयोजन समिति: प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर समिति ग्राम पातलियों और सभी धर्म प्रेमी सज्जनों के सहयोग से यह आयोजन किया जा रहा है। तिथि और समय: 23 अक्टूबर 2025 (वीरवार) से 29 अक्टूबर 2025 (बुधवार) प्रतिदिन शाम 3:00 बजे से 6:00 बजे तक होगी।