हिमवंती मीडिया/शिलाई
शिलाई क्षेत्र में जहां कई कबड्डी खिलाड़ी अपना लोहा मनवा चुके हैं। वहीं दुसरे खेलों में भी यह सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में हाल ही में 24 अप्रैल को पूरे प्रदेश के 180 खिलाड़ीयों ने प्रदेश भर में संपन्न हुई अंडर-19 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चयनित हुए खिलाड़ियों की सूची जारी हो चुकी है। जिसमें 180 में से 20 खिलाड़ी का चयन प्रदेश भर से हुआ। इसमें सिरमौर के केवल एक खिलाड़ी का चयन हुआ है।
शिलाई गांव के वंशज नेगी पूत्र चमेल फौजी व माता प्रौमिला देवी का पुत्र का चयन हिमाचल प्रदेश के संधोल हॉस्टल के लिए हुआ है। बता दें कि वंशज नेगी इससे पहले इसी श्रेणी में बास्केटबॉल में नेशनल खेल चुके है और अब इनका चयन वॉलीबॉल हॉस्टल के लिए हुआ है। इस चयन के लिए खेल जगत से जुड़े खेलविद् व बुद्धिजीवियों ने वंशज नेगी को उनके उज्जवल भविष्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है और उम्मीद जताई है कि भविष्य में इनका चयन प्रदेश की टीम में होगा।
