हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र की युतिका दीपकुल ठाकुर ने हिमाचल की सबसे बड़ी डांस प्रतियोगिता, रफी नाईट सीजन 10 में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। युतिका द रोज आर्किड वर्ल्ड स्कूल पांवटा साहिब की कक्षा 2 की छात्रा हैं और राहुल त्यागी की रिदमिक डांस अकादमी पांवटा साहिब से डांस की बारीकियां सीख रही हैं।

प्रतिभागियों की संख्या इस प्रतियोगिता में पूरे नार्थ जोन के करीब 500 प्रतिभागियों ने भाग लिया। युतिका की इस सफलता पर उनके परिवार और शिक्षकों ने बधाई दी है। युतिका ने इस सफलता का श्रेय अपने अध्यापक राहुल त्यागी, माता अंजू देवी और पिता कुलदीप पुंडीर तथा मामा अनिल राणा को दिया है। युतिका की इस उपलब्धि से उनके परिवार और समुदाय में खुशी की लहर है।