हिमवंती मीडिया/शिमला
क्योंथल कॉन्वेट पब्लिक स्कूल जुन्गा में वीरवार को मेहंदी लगाने की प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई। जिसमें आठवीं, नवीं और दसवीं कक्षा की छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में आठवीं कक्षा की संजीवनी ने प्रथम और दसवीं कक्षा की सीरत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

छात्राओं ने इस प्रतियोगिता के दौरान अनुराधा शर्मा, सुनीता ठाकुर,पूजा जामवाल, रुचि सूद,करुणा शर्मा, सुहानी शर्मा को मेहंदी लगाई। प्रिंसिपल एमके शर्मा ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिता से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है।
