हिमवंती मीडिया/नाहन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ. अमिताभ जैन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सिरमौर जिला में मार्च, 2025 में विशेष परिवार नियोजन कैंप आयोजित किए जायेंगे। जिसमें स्थाई परिवार नियोजन के अतिरिक्त सीसी/ओपी/आईयूडी, प्रजनन स्वास्थ्य जांच इत्यादि सेवाएं उपलब्ध की जाएगी।
उन्होंने बताया कि यह कैम्प सिविल अस्पताल सराहां में 4 मार्च को, सिविल अस्पताल शिलाई में और 11 मार्च को सिविल अस्पताल राजगढ़ में 17 मार्च को सिविल अस्पताल ददाहु में 22 मार्च को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में होंगे।