हिम्वंती मीडिया/पांवटा साहिब
प्राचीन माता बाला सुंदरी मंदिर परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 57वां विशाल मां भगवती जागरण एवं भंडारे का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा क्षेत्रवासियों को इस धार्मिक कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया है। जानकारी के अनुसार, जागरण के दौरान महा माई की पावन ज्योत मां ज्वाला जी व त्रिलोकपुर से लाई जाएगी, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और आस्था और भी बढ़ेगी।
कार्यक्रम में विशेष आकर्षण के रूप में Zee TV के प्रसिद्ध शो ‘Sa Re Ga Ma Pa Little Champs’ के विजेता हर्ष सिकंदर अपनी प्रस्तुति देंगे। साथ ही महा माई का गुणगान राकेश राणा एंड पार्टी द्वारा किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए भक्ति रस की अद्भुत संध्या होगी। यह कार्यक्रम सोमवार, 30 मार्च 2026: ज्योति प्रज्वलन रात्रि 8:30 बजे शुरू होगा। अगले दिन मंगलवार, 31 मार्च 2026: भंडारा एवं प्रसाद वितरण प्रातः 8:30 बजे इस आयोजन को सफल बनाने में आशीष गर्ग, युवराज गर्ग, विशाल गर्ग एवं समस्त माता बाला सुंदरी परिवार का विशेष योगदान है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर मां भगवती का आशीर्वाद लेने और इस भव्य धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है।
