हिमवंती मीडिया/बद्दी
बद्दी के बसंती बाग क्षेत्र में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक ट्रांसफार्मर में ओवरहीटिंग के कारण जोरदार ब्लास्ट हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ब्लास्ट के तुरंत बाद ट्रांसफार्मर में आग भड़क उठी, जिसकी चपेट में पास खड़ी दो गाड़ियां आ गईं और देखते ही देखते दोनों वाहन जलकर खाक हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और न ही कोई व्यक्ति घायल हुआ है।
