हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
रोटरी पांवटा सखी ने ग्रैंड रिवेरा में पूरे जोश और ऊर्जा के साथ तीज का त्यौहार मनाया। सभी महिलाओं ने अन्य तरह की गेम्स खेली और खूब डांस किया। वहीं प्रोजेक्ट चेयरपर्सन सपना खुराना, चेयरपर्सन गगन प्रीत कौर रही। उन्होंने पूरी ऊर्जा के साथ सारी व्यवस्था की। इस अवसर पर अध्यक्ष रोटेरियन नीना सब लोग ने बताया कि इस दिन शिव और पार्वती का मिलन हुआ था इसीलिए महिलाएं इस त्यौहार को बड़े जश्न के साथ मानती है।
उन्होंने बताया कि इस दिन सभी महिलाएं सजती सवर्ती है गेम्स खेलती हैं डांस करती हैं। कार्यक्रम में अध्यक्ष रोटेरियन नीना सबलोक,अंजलि सिंगला, सचिव कृष्णा खन्ना, रोटेरियन शिवानी कथूरिया, रोटेरियन सरबजीत कौर, रोटेरियन मीनाक्षी रेहल, रोटेरियन अलका शर्मा, रोटेरियन अलका गोयल, रोटेरियन रूपम शर्मा रोटेरियन हरलीन कौर, रोटेरियन पायल धीमान आदि मौजूद रही।
